श्री आरती संग्रह: 34+ देवी-देवताओं की संपूर्ण आरती (Aarti Sangrah Tool) | Educator4All

Educator4all
0

🪔 श्री आरती संग्रह – 34+ देवी-देवताओं की संपूर्ण आरती

यह “आरती संग्रह” टूल उन सभी श्रद्धालुओं के लिए तैयार किया गया है, जो अपनी श्रद्धा के अनुसार देवी-देवता की आरती एक ही स्थान पर पढ़ना चाहते हैं।

इस संग्रह में शामिल आरतियाँ: श्री गणेश आरती, श्री शिव आरती, श्री जगदीश आरती, श्री सत्यनारायण आरती, श्री गायत्री माता आरती, श्री गंगा माता आरती, श्री हनुमान आरती, श्री दुर्गा माता आरती, श्री लक्ष्मी माता आरती, श्री संतोषी माता आरती, श्री शनि देव आरती, श्री कुबेर आरती, श्री खाटू श्याम आरती, श्री मेहंदीपुर बालाजी आरती, श्री सरस्वती माता आरती, श्री भैरव आरती, श्री कुंज बिहारी आरती, श्री काली माता आरती, श्री राम स्तुति, श्री प्रेतराज सरकार आरती, श्री कृष्ण आरती, श्री विष्णु आरती, श्री राधा रानी आरती, श्री तुलसी माता आरती, श्री यमुना माता आरती, श्री साईं बाबा आरती, श्री महाकाल आरती, श्री तिरुपति बालाजी आरती, श्री वैष्णो देवी आरती, श्री करणी माता आरती, श्री चामुंडा माता आरती, श्री नर्मदा माता आरती, श्री सूर्य देव आरती आदि।

अक्सर हमें अलग-अलग आरतियाँ खोजने में समय लगता है। इसी समस्या को आसान बनाने के लिए यह डिजिटल आरती संग्रह तैयार किया गया है, ताकि आप कभी भी, कहीं भी श्रद्धा भाव से आरती पढ़ सकें।

यह टूल केवल भक्ति, धार्मिक अध्ययन और सामान्य जानकारी के उद्देश्य से बनाया गया है।

आरती संग्रह - Aarti Collection

🕉️ आरती संग्रह 🕉️

34 प्रमुख देवी-देवताओं की संपूर्ण आरतियाँ

कृपया ऊपर दिए गए विकल्प में से अपनी पसंद की आरती चुनें

इस टूल का उपयोग कैसे करें

  1. देवी-देवता चुनें: ऊपर दिए गए ड्रॉपडाउन मेनू से अपनी पसंद के देवी-देवता का चयन करें।
  2. आरती पढ़ें: चयन करते ही पूरी आरती स्क्रीन पर दिखाई देगी। आप इसे पढ़ सकते हैं या कॉपी कर सकते हैं।
  3. दूसरी आरती के लिए: किसी अन्य आरती को देखने के लिए फिर से ड्रॉपडाउन से नया विकल्प चुनें।
  4. मोबाइल फ्रेंडली: यह टूल सभी डिवाइस पर आसानी से काम करता है - मोबाइल, टैबलेट और कंप्यूटर पर।
आरती संग्रह - Aarti Collection

1. एक मंदिर, एक भक्त और एक अधूरी आरती से शुरू हुई मेरी यह कहानी

दोस्तों, यह टूल सिर्फ एक कोडिंग प्रोजेक्ट नहीं है, यह मेरे अपने जीवन की एक सच्ची घटना से जुड़ा हुआ है। मैं रोज सुबह जब शिव जी के मंदिर जाता था, तो यह मेरा एक नियम बन गया था, मेरा रोज का नियम था। वहाँ राम जी, हनुमान जी और कई देवी-देवताओं की मूर्तियाँ थीं। हनुमान जी की आरती तो वहाँ रखी एक पुरानी किताब से मिल जाती थी, उस किताब से मैं पढ़ लेता था, पर बाकी भगवान जैसे राम जी या दुर्गा माता की आरती के लिए मुझे बहुत दिक्कतें होती थीं कि वो मैं कहाँ से पढ़ूँ, क्योंकि उनकी कोई किताब वहाँ नहीं थी।

मैं देखता था कि मंदिर में आने वाले बाकी भक्त भी यही परेशानी झेल रहे थे। सबके पास किताब नहीं होती थी और लोग मंदिर के बाबा से रोज कहते थे कि "बाबा, यहाँ एक ऐसी जगह होनी चाहिए जहाँ सभी भगवानों की सारी आरती की किताबें एक साथ रखी हुई मिल जाएँ।" मैं खुद मोबाइल पर इधर-उधर सर्च करके आरती पढ़ता था, जिसमें बहुत समय लगता था। तभी मैंने सोचा कि Educator4All पर एक ऐसा टूल बनाएँ जहाँ सिर्फ नाम सेलेक्ट करो और पूरी आरती आ जाए। तब मैंने यह टूल बनाया है।

2. इस टूल में शामिल 34 देवी-देवता (Full List)

मैंने आपके लिए इसमें उन सभी भगवानों को जोड़ा है जो हमारी रोजाना की पूजा में महत्वपूर्ण हैं। आप नीचे दिए गए नाम पढ़ सकते हैं जिनकी आरती आपको इस टूल में मिलेगी:

  • श्री गणेश आरती: हर काम की शुभ शुरुआत के लिए गणेश भगवान की पहले पूजा की जाती है।
  • श्री शिव आरती: महादेव का पावन आशीर्वाद।
  • श्री जगदीश आरती: भगवान विष्णु की स्तुति।
  • श्री सत्यनारायण आरती: घर की शांति के लिए।
  • श्री गायत्री माता आरती: वेदों की माता की स्तुति।
  • श्री गंगा माता आरती: पावन नदी की आरती।
  • श्री हनुमान आरती: संकट मोचन की शक्ति।
  • श्री दुर्गा माता आरती: माँ की शक्ति का स्वरूप।
  • श्री लक्ष्मी माता आरती: धन और समृद्धि के लिए।
  • श्री संतोषी माता आरती: संतोष और सुख के लिए।
  • श्री शनि देव आरती: न्याय के देवता की शांति।
  • श्री कुबेर आरती: धन के भंडारी की आरती।
  • श्री खाटू श्याम आरती: हारे का सहारा, बाबा श्याम।
  • श्री मेहंदीपुर बालाजी आरती: संकट काटने वाले बालाजी।
  • श्री सरस्वती माता आरती: विद्या और ज्ञान की देवी।
  • श्री भैरव आरती: काल भैरव का रुद्र रूप।
  • श्री कुंजबिहारी आरती: कान्हा जी की मधुर आरती।
  • श्री काली माता आरती: दुष्टों का नाश करने वाली माँ।
  • श्री राम स्तुति: मर्यादा पुरुषोत्तम की वंदना।
  • श्री प्रेतराज सरकार आरती: मेहंदीपुर धाम के रक्षक।
  • श्री कृष्ण आरती: नंदलाल की मनमोहक आरती।
  • श्री विष्णु आरती: पालनकर्ता की महिमा।
  • श्री राधा रानी आरती: बरसाने वाली का प्रेम।
  • श्री तुलसी माता आरती: तुलसी मैया का पावन ध्यान।
  • श्री यमुना माता आरती: यमुनाजी की पावन लहरें।
  • श्री साईं बाबा आरती: शिरडी वाले की कृपा।
  • श्री महाकाल आरती: उज्जैन के राजा की महिमा।
  • श्री तिरुपति बालाजी आरती: वेंकटेश्वर भगवान की आरती।
  • श्री वैष्णो देवी आरती: पहाड़ों वाली माता की जय।
  • श्री करणी माता आरती: देशनोक वाली माता।
  • श्री चामुंडा माता आरती: शक्ति का प्रचंड रूप।
  • श्री नर्मदा माता आरती: रेवा मैया की आरती।
  • श्री सूर्य देव आरती: दुनिया को प्रकाश देने वाले।
  • श्री चित्रगुप्त आरती: कर्मों का लेखा-जोखा रखने वाले।

दोस्तों, जब हम सब मंदिर जाते हैं, आरती में खड़े होते हैं, पर क्या कभी आपने सोचा है कि आरती का असली मतलब क्या है हमारे दैनिक जीवन में? मेरे हिसाब से, आरती सिर्फ एक रस्म (ritual) नहीं है, बल्कि भगवान के प्रति अपना नेक प्रेम और शुक्राना (gratitude) जाहिर करने का एक माध्यम है। जब हम दीया जलाकर भगवान के सामने घुमाते हैं, तो उसकी रोशनी का मतलब होता है कि हम अपने अंदर के अंधेरे (अहंकार और गुस्सा) को खत्म करके ईश्वर की कृपा को देख रहे हैं और ईश्वर से मनोकामना कर रहे हैं।

आरती करने का सही तरीका (जो मैंने मंदिर में सीखा):

मंदिर में बाबा से बातचीत करते वक्त मुझे पता चला कि आरती करने का यह भी एक ढंग होता है:

  • चरणों से शुरुआत करना: सबसे पहले भगवान के चरणों (feet) की तरफ 4 बार दीया घुमाना चाहिए।
  • नाभि (Navel): फिर 2 बार नाभि की तरफ दीया घुमाना चाहिए।
  • मुख (Face): फिर 1 बार भगवान के मुख मंडल की तरफ दीया घुमाना चाहिए।
  • पूरा शरीर: और आखिर में 7 बार पूरे शरीर के चारों तरफ 'ॐ' की आकृति बनाते हुए घुमाना ही चाहिए।

आरती का हमारी लाइफ पर असर:

जब हम सब मिलकर एक साथ आरती गाते हैं और तालियाँ बजाते हैं, तो मंदिर में जो कंपन (vibration) पैदा होती है, वह हमारे तनाव को कम करती है। वह जो 'शांति' मिलती है न आरती के बाद, वही असली कमाई है, वही असली संतुष्टि है।

मैंने यह टूल इसलिए बनाया ताकि जब वह माहौल बने, तो आपको शब्दों की कमी न महसूस हो। आपका पूरा ध्यान भगवान में हो, न कि यह सोचने में कि "अगली लाइन क्या थी?" आप निश्चिंत होकर भगवान की आराधना कर सकें और इस संपूर्ण आरती संग्रह की मदद से आपका यह काम आसान हो सके।

3. इस टूल को कैसे उपयोग करें?

दोस्तों, मैंने इसे इतना सिंपल बनाया है कि कोई भी इसे आसानी से उपयोग कर सके:

  1. सबसे पहले टूल पर जाएँ और ड्रॉपडाउन मेनू (Select Box) पर क्लिक करें।
  2. अपने भगवान का नाम चुनें जिनकी आरती आप पढ़ना चाहते हैं।
  3. Click करते ही आरती का पूरा टेक्स्ट आपके सामने आ जाएगा। फिर आप उससे आराम से आरती पढ़ सकते हैं। आपको जैसे मुझे शुरू में परेशानी हुई थी आरती ढूँढने में, अब आपको नहीं होगी। आपके लिए आपके भाई ने यह टूल बना दिया है, अब आपकी परेशानी हमेशा के लिए दूर हो जाएगी।

4. मेरा विजन: Solutions for Daily Problems

मैं Educator4All के माध्यम से हमेशा ऐसे ही जरूरतमंद टूल्स बनाता रहूँगा जो हमारी डेली लाइफ प्रॉब्लम्स से संबंधित होंगे। मेरा मकसद ही यही है कि लोगों को टेक्नोलॉजी के जरिए सिंपल सॉल्यूशंस मिल सकें और उनकी परेशानियाँ दूर हो सकें। आप जिससे डेली लाइफ की ऐसी प्रॉब्लम्स से निकल सकें।

Frequently Asked Questions (FAQ)

Q1. भाई, यह टूल बनाने का विचार तुम्हारे दिमाग में आया कैसे?
Ans: सच बताऊँ तो, यह मेरे खुद के दर्द से निकला है। मैं रोज मंदिर जाता था और देखता था कि वहाँ सिर्फ 1-2 भगवान की आरती की किताब है, बाकी के लिए सब लोग मोबाइल पर इधर-उधर भटकते रहते थे। तभी मैंने सोचा कि एक ही जगह सब कुछ क्यों न हो!
Q2. क्या इसमें सारी आरतियाँ मिल जाएँगी जो मंदिर में जरूरी होती हैं?
Ans: हाँ भाई, मैंने कोशिश की है कि लगभग सारी 34+ आरतियाँ इसमें डालूँ। जैसे गणेश जी, शिव जी, हनुमान जी के साथ-साथ खाटू श्याम जी और मेहंदीपुर बालाजी की आरतियाँ भी इसमें शामिल हैं।
Q3. क्या यह टूल इस्तेमाल करने के लिए मुझे कोई पैसे देने होंगे?
Ans: बिल्कुल नहीं! यह पूरी तरह से फ्री है। मेरा मकसद पैसा कमाना नहीं, बल्कि लोगों की डेली लाइफ प्रॉब्लम को सॉल्व करना है।
Q4. कभी-कभी मंदिर में नेटवर्क नहीं होता, तो क्या यह टूल तब चलेगा?
Ans: देखिए, वेबसाइट खोलने के लिए एक बार इंटरनेट चाहिए होगा। लेकिन एक बार पेज लोड हो गया, तो आप आराम से आरती पढ़ सकते हैं।
Q5. इसमें मेहंदीपुर बालाजी और प्रेतराज सरकार की आरती भी है क्या?
Ans: जी हाँ, बिल्कुल! बहुत से लोग इन आरतियों को खोजते हैं, इसलिए मैंने खास तौर पर इन्हें इस टूल में जोड़ा है।
Q6. क्या मैं इस टूल को अपने फोन की होम स्क्रीन पर सेव कर सकता हूँ?
Ans: बिल्कुल! आप अपने ब्राउज़र में 'Add to Home Screen' कर लीजिए, फिर यह एक ऐप की तरह खुलेगा।
Q7. अगर मुझे कोई आरती गलत लगे या कुछ मिसिंग हो तो क्या करूँ?
Ans: मैं भी एक इंसान ही हूँ, तो गलती हो सकती है। अगर आपको कुछ लगे, तो तुरंत मुझे कमेंट करके बताओ, मैं उसे जल्दी से जल्दी ठीक कर दूँगा।
Q8. क्या यह टूल इस्तेमाल करना सेफ है?
Ans: सेफ है भाई! मैं आपका कोई डेटा या पर्सनल इंफो नहीं लेता। यह सिर्फ आपकी भक्ति और सुविधा के लिए बनाया गया है।
Q9. इस टूल में आगे और क्या नया आने वाला है?
Ans: अभी तो यह शुरुआत है! आगे चलकर मैं इसमें चालीसा और व्रत कथाएँ भी जोड़ने की सोच रहा हूँ।
Q10. तुमने इतनी मेहनत क्यों की इस टूल के पीछे?
Ans: बस एक ही वजह है—खुशी मिलती है जब कोई टेक्नोलॉजी किसी के काम आए। मैंने वचन दिया है कि मैं ऐसे ही जरूरत मंद टूल्स हमेशा बनाऊँगा।

🔵 संबंधित उपयोगी टूल्स

🔐 गोपनीयता नीति (Privacy Policy)

Educator4All उपयोगकर्ताओं की गोपनीयता का सम्मान करता है। इस टूल पर किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, मोबाइल नंबर या ईमेल स्वतः संग्रहित नहीं की जाती। यदि भविष्य में किसी फॉर्म या संपर्क माध्यम का उपयोग किया जाता है तो जानकारी केवल सेवा सुधार के उद्देश्य से उपयोग होगी।

⚠ अस्वीकरण (Disclaimer)

यह वेबसाइट किसी विशेष धार्मिक संस्था या संगठन से आधिकारिक रूप से संबद्ध नहीं है। यहाँ दी गई सामग्री केवल सामान्य धार्मिक जानकारी और श्रद्धा के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है। कृपया महत्वपूर्ण धार्मिक या व्यक्तिगत निर्णय लेने से पहले प्रमाणिक स्रोतों का भी संदर्भ लें।

💙 हमारे बारे में (About Educator4All)

Educator4All का उद्देश्य है कि हम डिजिटल माध्यम से ऐसे टूल्स बनाएं जो हमारे दैनिक जीवन को सरल बनाएं। चाहे वह पूजा-पाठ से जुड़ा हो, गणना से संबंधित हो या किसी सामान्य समस्या का समाधान — हम लगातार ऐसे उपयोगी और आसान टूल्स लाते रहेंगे जो आम लोगों के काम आएं।

हमारा प्रयास है कि हर व्यक्ति को एक ही जगह पर भरोसेमंद और सरल डिजिटल साधन मिल सकें।

— राज सिंह सेंगर
Founder, Educator4All

© 2026 Educator4All | Raj Singh Sengar | सर्वाधिकार सुरक्षित

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
🍪 We use cookies to improve your experience. Privacy Policy